इंस्टाग्राम ने किया अल्लू अर्जुन के साथ कोलैबरेशन, एक्टर ने शेयर की पुष्पा: द रूल के सेट की झलक

इंस्टाग्राम ने किया अल्लू अर्जुन के साथ कोलैबरेशन, एक्टर ने शेयर की पुष्पा: द रूल के सेट की झलक

इंस्टाग्राम ने हाल ही में साउथ सुपरस्टार और नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन के साथ कोलैबरेट किया है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ने बुधवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अल्लू अर्जुन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर ने अपना डेली रूटीन बताया है। साथ ही अल्लू अर्जुन ने अपने घर, गार्डन और पुष्पा: द रूल के सेट की झलक भी साझा की है। इसी के साथ अल्लू अर्जुन इंडिया के पहले ऐसे स्टार बन गए हैं, जिसके साथ इंस्टाग्राम ने कोलैबरेट किया है।

इंस्टाग्राम ने किया अल्लू अर्जुन को फीचर

चर्चित वीडियो की शुरुआत अल्लू अर्जुन के घर से होती है। एक्टर बताते हैं कि वह आज अपने फैंस को पूष्पा: द रूल के सेट का वर्चुअल टूर कराएंगे। अल्लू अर्जुन कहते हैं कि वह नेचर के क्लोज रहना पसंद करते हैं, इसलिए वह सुबह का वक्त गार्डन में बिताते हैं। इसके बाद एक्टर अपनी कॉफी पीते हैं और अपनी कार से रामोजी फिल्म सिटी के लिए रवाना हो जाते हैं। इस दौरान अल्लू अर्जुन अपनी फैमिली से वीडियो कॉल पर बात करते हैं। इस दौरान उनकी बेटी फोन स्क्रीन पर दिखाई देती हैं।

इंडिया के फैंस पूरी दुनिया से अलग होते हैं: अल्लू अर्जुन

वीडियो में अल्लू अर्जुन कहते हैं- ‘इंडिया के फैंस पूरी दुनिया से अलग होते हैं। मैं उनका प्यार शब्दों में एक्सप्लेन नहीं कर सकता। बातचीत करते-करते एक्टर रामोजी फिल्म सिटी में पहुंचते हैं, जहां शूटिंग की तैयार चल रही होती है। सेट के बाहर अल्लू अर्जुन के फैंस की भीड़ इकट्ठा होती है। एक्टर इस दौरान फैंस से मिलते हैं। अल्लू अर्जुन कहते हैं - ‘ये फैंस ही मेरी मोटिवेशन हैं, जिनके कारण मैं अच्छा काम करने की कोशिश करता हूं।

अल्लू अर्जुन ने फैंस को दिखाई पुष्पा 2 के सेट की झलक

अल्लू अर्जुन इसके बाद पुष्पा: द रूल के सेट पर पहुंचते हैं। इस दौरान एक्टर अपने लिए कपड़े और कुल्हाड़ी सिलेक्ट करते हैं और वैनिटी में जाते हैं। वहां पर अल्लू अर्जुन को प्रोस्थेटिक्स के जरिए पुष्पा के लुक के लिए तैयार किया जाता है।

एक्टर ने वीडियो में पुष्पा के सेट की झलक भी दिखाते हैं, जहां वह फिल्म के किसी सीन की एक्टिंग करते नजर आते हैं। वीडियो में कास्ट और क्रू की झलक भी दिखाई गई है, जहां सभी मिलकर काम करते दिखाई देते हैं। अल्लू अर्जुन कहते हैं कि उन्हें पुष्पा के किरदार की सबसे अच्छी बात यह लगती है कि वह कभी भी हार नहीं मानता है।

फैंस बोले- हमारा नेशनल एक्टर अब इंटरनेशनल एक्टर बन गया

सोशल मीडिया पर एक्टर का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। कहा जा सकता है कि इस वीडियो ने पुष्पा के फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। फैंस अल्लू अर्जुन के इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ‘हमारे नेशनल स्टार अब इंटरनेशनल स्टार बन गए।’ दूसरे फैन ने लिखा- पुष्पा 2 के लिए इंतजार नहीं कर सकता। तीसरे फैन ने कहा- ‘वह अब ग्लोबल स्टार बन चुके हैं।’

Leave a Reply

Required fields are marked *